-->

Breaking News

ज्योतिरादित्य सिंधिया बने मप्र चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष

भोपाल: मध्य प्रदेश में दो माह बाद नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्रीय उर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा यहां कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी के जरिए जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सिंधिया के साथ ही इसमें पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल एवं मंदसौर सांसद मीनाक्षी नटराजन को संयोजक बनाया गया है. मीनाक्षी को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विश्वासपात्र माना जाता है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने चुनाव अभियान समिति के अलावा भी विभिन्न समितियों का गठन किया है, जिसमें चुनाव घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंध समिति, चुनाव प्रचार एवं प्रकाशन समिति तथा मीडिया समिति शामिल हैं. इसके अलावा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने के लिए आरोप पत्र समिति का भी गठन किया गया है.

इसमें कहा गया है कि विधानसभा चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद कांतिलाल भूरिया होंगे. चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश पचौरी, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष सांसद अरूण यादव, चुनाव प्रचार एवं प्रकाशन समिति के अध्यक्ष सांसद प्रेमचंद गुड्डू तथा आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह राहुल को नियुक्त किया गया है.विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्रीय शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ को विधानसभा चुनाव से संबंधित इन सभी समितियों का समन्वयक बनाया गया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com