-->

Breaking News

कोल ब्लॉक आवंटन में कोई घोटाला नहीं : बेनी

नई दिल्ली : इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन में कोई घोटाला नहीं हुआ है और सीबीआई जांच से यह सच सामने आ जाएगा|सीबीआई के जांच अधिकारी द्वारा कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछताछ करने के कथित सुझाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘इस सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। इसमें क्या कोई भ्रम है?’ वर्मा ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘सीबीआई जांच कर रही है और सीबीआई यह स्पष्ट करेगी कि कोई घोटाला नहीं हुआ है।’

जेल में बंद गुजरात के आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के उस पत्र के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्जी मुठभेड़ों के लिए पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल किया, वर्मा ने कहा, ‘गुजरात सरकार का असली चेहरा सामने आ रहा है।उन्होंने वस्तुत: मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पेश करने के लिए भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘सभी देशों में और हमारे देश में भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार वह व्यक्ति होता है जो देश के लिए अच्छा सोचता है और देश के लिए अच्छा करता है। उन्होंने कहा कि लेकिन एक पार्टी में एक ऐसा व्यक्ति प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बन रहा है जिस पर हजारों लोगों के कत्लेआम का आरोप है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com