कैरिबियाई टीम नवंबर में करेगी भारत का दौरा
नई दिल्ली।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भारत दौरे को मंजूरी दे दी है। वेस्टइंडीज की
टीम नवंबर में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 वनडे खेलेगी। इसके साथ ही ये भी
तय हो गया कि सचिन अपना 200वां टेस्ट भारत में ही खेलेंगे। हालांकि अभी
मैचों की तारीखें और मैदान तय नहीं हुए हैं।टीम
इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर संकट के बादल गहराते जा रहे हैं।
बीसीसीआई की अंदरूनी बातों पर गौर करें तो ये बात उभरकर सामने आ रही है कि
जब तक क्रिकेट साउथ अफ्रीका इस दौरे का फिर से नया कार्यक्रम नहीं भेजता
है, सीरीज़ पर संकट बरकरार रहेगा। मुमकिन ये भी है कि सीरीज़ ही रद्द हो जाए
और उसके बदले पाकिस्तान या श्रीलंका की टीम उस समय भारत में सीरीज खेले।
बहुत
ज़्यादा वक्त नहीं बीता है जब कैरिबियाई टीम ने भारत का दौरा किया और
उन्हें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-0 और 5 मैचों की वन-डे सीरीज़ में 4-1
से मात खानी पड़ी। और अब एक बार फिर से नवंबर महीने में वेस्ट इंडीज़ की टीम
भारत दौरे पर होगी। जहां कैरिबियाई टीम दो टेस्ट तीन वनडे मैच खेलेगी।ऐसे
में ये लगभग तय है कि सचिन तेंदुलकर का 200वां टेस्ट मैच भारतीय ज़मीं पर
ही होगा और इस बात की ज़ोरदार संभावना है कि तेंदुलकर ये मैच अपने घरेलू
मैदान में मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले। ये अलग बात है कि खुद सचिन
को इन बातों से फिलहाल कोई सारोकार नहीं है।
इस
बात में अब कोई शक नहीं कि 2 महीने के लंबे दौरे की बजाए अब अफ्रीका का
दौरा काफी छोटा होगा। पूराने कार्यक्रम के मुताबिक 2 टी-20, 7 वन-डे और 3
टेस्ट की ये सीरीज़ 19 नवंबर 2013 से शुरू होकर 19 जनवरी 2014 तक होनी थी।
लेकिन, अब नए कार्यक्रम के मुताबिक 19 जनवरी 2014 से भारत का न्यूजीलैंड
दौरा शुरू होगा। ऐसे में अफ्रीका के खिलाफ इस बीच में 2 टेस्ट और 3 वन-डे
से ज्यादा मैच आयोजित हो ही नहीं सकते हैं।
क्रिकेट
साउथ अफ्रीका और बीसीसीआई के मौजूदा रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। हारुन
लोर्गाट के सीईओ बनने के बाद हालात काफी बिगड़ गए जो बीसीसीआई के आकाओं को
फूटी कौड़ी भी नहीं भाते। आधिकारिक तौर पर लोर्गाट ने इस मुद्दे पर फिलहाल
कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन, पर्दे के पीछे बीसीसीआई के इस फैसले से क्रिकेट
साउथ अफ्रीका में खलबली मची हुई है। टीम इंडिया के कार्यक्रम में बदलाव का
मतलब होगा लाखों डॉलर की कमाई पर सीधी चोट।
2010-11
में टीम इंडिया के अफ्रीकी दौरे से मेजबान के राजस्व में लगभग 46 फीसदी
उछाल आया था। अगर आने वाला दौरा रद्द होता है तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका को
250 से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।
यूं
तो क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अधिकारियों ने चैंपियंस लीग की बैठक में शामिल
नहीं हो रहे है। जिसमें वो बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर
साझा तौर पर आयोजक है। लेकिन, बीसीसीआई के अधिकारियों को इन बातों से रत्ती
भर पर भी फर्क नहीं पड़ता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com