मध्य प्रदेश के जेल परिसर में गोलीबारी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
भिण्ड |
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिला जेल में पांच कैदियों से हुई कथित मारपीट का
बदला लेने के लिए गत सात सितंबर को जेल परिसर में घुसकर गोलियां बरसाने
वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पुलिस अधीक्षक
आशीष ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक
भदौरिया उर्फ दीपू लंगड़ा को मंगलवार को भिण्ड के बस स्टैण्ड से धर-दबोचा
और उससे पूछताछ एवं निशानदेही पर बरासो थाना क्षेत्र के टीकरी गांव से बबलू
कुशवाह निवासी नयागांव, बल्ली नाई निवासी कीरतपुरा और गुलशन यादव निवासी
भटमासपुरा को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि उनके पास से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर बंदूक, 16 कारतूस, दो पिस्तौल एवं उसके दस कारतूस सहित चार मोबाइल फोन एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की है.उन्होंने कहा कि जेल पर हमला करने में इन आरोपियों को पवन सिंह भारौली ने पांच हजार रूपये, लला भदौरिया निवासी बबेड़ी ने माऊजर पिस्तौल और अनिल भदौरिया एवं बीरू सिंह ने मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी. पुलिस आरोपियों के इन सहयोगियों की भी तलाश कर रही है.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जेल पर हमले की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इन्हें पहले भी कई वारदातों में आरोपी बनाया जा चुका है.पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया कि जिला जेल में बंद इनके साथी रामू तोमर, मोनी तोमर, मनोज भदौरिया, रामू उर्फ विराज एवं राहुल के साथ जेल प्रशासन द्वारा जांच के दौरान कथित रूप से मारपीट करने का बदला लेने की नियत से गत सात सितंबर को जेल परिसर में हमला किया था.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com