-->

Breaking News

समाज सेविका बनीं करीना

मुंबई। शादी के बाद से करीना कपूर खान को कुछ संजीदा व सोशल कंसर्न के किरदार मिल रहे हैं। पहले 'सत्याग्रह' और अब 'गोरी तेरे प्यार में'। 'सत्याग्रह' में जहां वह पत्रकार के रोल में थीं, वहीं 'गोरी तेरे प्यार में' में वह सामाजिक कार्यकर्ता दिया शर्मा के रोल में हैं। दिया को गरीबी मिटानी है। उसे गांवों की उन्नति के लिए काफी कुछ करना है। उसकी खातिर वह अपने प्यार की तिलांजलि देने से भी नहीं चूकती।

फिल्म के फ‌र्स्ट लुक लांच के मौके पर करीना ने कहा, 'दिया बहुत चैलेंजिंग किरदार है। वह बड़े बाप की बेटी है, पर उसे शान-ओ-शौकत दिखाने से ज्यादा गरीबों व लाचार लोगों के बीच वक्त गुजारना अच्छा लगता है। मैं असल जिंदगी में वैसी नहीं हूं, मगर रील लाइफ में दिया का किरदार निभाने के दौरान मैंने आम व बेसहारा लोगों का दर्द महसूस किया। यह चाहत और मकसद के द्वंद्व की कहानी है। इमरान साउथ इंडियन लड़के श्रीराम वेंकट के रोल में हैं। वेंकट भी बड़े बाप का बेटा है। उसे दिया से बहुत प्यार है, पर उसे गरीबी, गोबर और गांव से नफरत है। वह अपने प्यार को हासिल करने के लिए खुद को बदल पाता है कि नहीं? इसी के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी।'

'एक मैं और एक तू' के बाद इमरान खान के साथ करीना की यह दूसरी फिल्म है। वह मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'इसे हम 'एक मैं और एक तू' का अगला पार्ट मान सकते हैं। उसमें इमरान प्यार करने के बावजूद मुझे हासिल नहीं कर पाते। दोनों सिर्फ दोस्त बनकर रह जाते हैं। इस फिल्म में ऐसा नहीं है। वेंकट और दिया के बीच प्यार है, पर दोनों की सोच के बीच गैप है। फिल्म आज के युवाओं को सोचने पर मजबूर करेगी कि प्यार का मतलब सिर्फ अच्छे पल साथ बिताना नहीं होता है। एक-दूसरे के मकसद को पूरा करने में अपनी खुशियों की कुर्बानी भी देनी होती है।'

करीना आगे कहती हैं, 'फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा युवा हैं। प्यार के फलसफे को लेकर उनकी सोच भी नई व अलग है। धर्मा के साथ मेरा लंबा एसोसिएशन रहा है। इसी बैनर की अगली फिल्म 'शुद्धि' में भी मैं हूं। उसमें मेरे संग रितिक रोशन हैं। 'कभी खुशी कभी गम' के बाद हम दोनों दोबारा साथ काम करेंगे। एक एक्टर के तौर पर उन्होंने उसके बाद से खुद को काफी इवॉल्व किया है। 'शुद्धि' भी अलग किस्म की फिल्म है। मैं खुश हूं कि शादी के बाद मुझे अलग किस्म के रोल मिल रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com