-->

Breaking News

आसाराम को जेल या जमानत, आज फैसला

जोधपुर । यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी स्वयंभू संत आसाराम बापू की जमानत याचिका पर आज जोधपुर कोर्ट में सुनवाई होनी है। आसाराम इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।कल, आसाराम के वकील केके मनन ने बताया कि जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ग्रामीण) मनोज व्यास ने जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष को बहस का मौका देने के लिए सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी। आसाराम (72) को पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया गया था और जोधपुर में उनसे पुलिस ने पूछताछ की।

जमानत याचिका में उन्होंने दावा किया है कि पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का गैर जमानती आरोप निर्धारित करने की गलती की है। उन्होंने दावा किया है कि किशोरी ने उनके खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत की है। मनन ने अदालत से कहा कि आसाराम को जमानत मिलनी चाहिए, क्योंकि दुष्कर्म के प्रयास की धारा जमानती है। आसाराम को सोमवार को जोधपुर की एक अदालत ने सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com