कोयला मामलों में पीएम की भी जांच होनी चाहिए: यशवंत सिन्हा
नई दिल्ली : कोयला घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जमकर निशाना साधा। वहीं, विपक्ष ने आज लोकसभा में कोयला घोटाले की गुम फाइलों को लेकर लोकसभा में हंगामा
किया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने आज कोयला घोटाले को लेकर यूपीए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोयला मामलों में प्रधानमंत्री की भी जांच होनी चाहिए। कोल ब्लॉक आवंटन मामले में प्रधानमंत्री से पूछताछ होनी चाहिए। यशवंत ने कहा कि कोयला घोटाले के वक्त मनमोहन सिंह के पास कोयला मंत्रालय था। अब इस घोटाले पर सरकार पर्दा डालने की कोशिश में जुटी है। वहीं, बीते दिनों कोयला मामले पर प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए जवाब से बीजेपी असंतुष्ट है।
राज्यसभा में आज बीजेपी नेता अरुण जेटली ने पीएम की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी आज दोपहर तीन बजे इस मामले में एक प्रेस कांफ्रेंस करेगी। वहीं, अन्य विपक्षी दलों ने भी कोयला घोटाले को लेकर सरकार पर जमकर प्रहार किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com