राहुल गांधी की टिप्पणी ने भारत के स्वाभिमान पर चोट पहुंचायी : राजनाथ
रीवा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद
श्री राजनाथ सिंह ने आज रीवा के कॉलेज चौराहा प्रागंण में स्वामी
विवेकानन्द की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित विशालसभा को सम्बोधित करते
हुए कहा कि विवेकानन्द जी की पहचान पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति के
प्रवर्तक के रूप में बनी है स्वामी विवेकानन्द जी ने विदेशों में भारतीय
संस्कृति के अग्रदूत बनकर देश के स्वाभिमान को जगाने का काम किया है आज जब
पूरा देश स्वामी विवेकानन्द जी की 150वीं जयंती मना रहा है इस अवसर पर रीवा
मे उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना गौरव का विषय है।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री दल का प्रधानमंत्री नहीं देश का प्रधानमंत्री होता है। अध्यादेश के संदर्भ में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी की गयी जब प्रधानमंत्री विदेश में हो यह भारत के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने का कार्य है। राहुल गांधी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री बल्कि देश का अपमान किया है। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा किए गए जम्मू में आतंकी हमले पर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को तब तक बात नहीं करना चाहिये जब तक पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद बंद नहीं कर दिए जाए। उन्होनें कहा कि दागी नेताओं के बचाव मे लाये गये अध्यादेश को भारतीय जनता पार्टी के कड़े विरोध के कारण फजीहत से बचने के लिये कांग्रेस ने नाटक रचा है। राष्ट्रपति महोदय द्वारा इसे वापस करने की भनक लगते ही बेहद नाटकीयता के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एंग्री यंगमैन की भूमिका दिखाने का कुत्सित प्रयास किया है। उनके द्वारा निर्णय को बकवास बताना और उसे फाड़कर फेकने की बात करना देश की आम जनता को मूर्ख बनाने जैसा है। देश की जनता राहुल के नाटक से भ्रमित होने वाली नहीं है। उन्होने प्रधानमंत्री के ऊपर कटाक्ष करते हुये कहा कि वो जिस पर हाथ रखते है वह या तो गुम जाती है या उसके भाव बढ़ जाते हैं। प्रधानमंत्री ने कोयला आवंटन घोटालो की फाइलों में हाथ लगाया और वह गुम हो गई।
कार्यक्रम में ऊर्जा एवं खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा जिले में हुये विकास कार्यो से राष्ट्रीय को अवगत कराया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के पश्चात पार्टी के संभागीय कार्यालय अटल कुंज का अवलोकन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र ने पुष्पहार से स्वागत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्या.अटल कुंज को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा की पहचान कार्यालय, कार्यकर्ता होता है रीवा जिले का कार्यालय पार्टी के कार्य का केन्द्र बिन्दु बनकर विन्ध्य क्षेत्र में पार्टी के कार्य को सुगम करने में सहभागी होगा।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, प्रभारी मंत्री अजय विश्वनोई, सांसद गणेश सिंह, सांसद गोविन्द मिश्रा, प्रदेश मंत्री मदनमोहन गुप्त, सरतेन्दु तिवारी, अखण्ड प्रताप सिंह, कमलेश्वर सिंह, विधायक नागेन्द्र सिंह, अभय मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, पन्नावाई प्रजापति, सतना विधायक शंकरलाल तिवारी, सुरेन्द्रसिंह गहरवार, हर्ष सिंह, माया सिंह, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र त्रिपाठी, संतोष सिंह सिसोदिया, उमाशंकर पटेल, विमलेश मिश्रा, रमेश गर्ग, रामसज्जन शुक्ला, सत्यप्रकाश पाण्डेय, राकेश प्रताप सिंह, जयराम अग्निहोत्री, युवराज घनश्याम सिंह, रिपुदमन सिंह, विवेक गौतम सहित बडी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com