MP केबिनेट की बैठक 3 को,सूचना आयोग में चयन के लिए 11 को
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में
राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 3 अक्टूबर को प्रात: 9.30 बजे राज्य मंत्रालय
भोपाल में होगी। एमपीपोस्ट को मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों
द्वारा केबिनेट में अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों से संबंधित
प्रस्ताव व संक्षेपिका भेजने की तैयार में जुट गए हैं। ऐसा माना जा रहा है
कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केबिनेट की मप्र विधानसभा चुनाव के लिए
आचार संहिता लगने से पहले की अंतिम बैठक होगी। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव
30 सितम्बर को प्रदेश के संभागायुक्तों से राज्य मंत्रालय भोपाल में तीन
बजे राहत कार्यो से संबंधित बैठक लेंगे। इस बैठक में संभागायुक्तों के
अलावा कमिश्नर लैंड रिकार्ड और प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत कार्य मौजूद
रहेंगे।
राज्य सूचना आयोग मध्यप्रदेश में लंबे समय से मुख्य सूचना आयुक्त् तथा सूचना आयुक्तों के पद रिक्त पड़े हैं। हालही में हाईकोर्ट ने सूचना आयोग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने सूचना आयोग में चयन के संबंध में अभ्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सूचना आयोग में सदस्यों व मुख्य सूचना आयुक्त के चयन के संबंध में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रालय स्थित कक्ष में 11 अक्टूबर को समय तीन बजे बैठक होने जा रही है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल ने आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सदस्यों की नियुक्ति के लिए राज्य शासन की एक समिति बनी हुई है। इस समिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मप्र विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हैं। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री चौहान, मंत्री श्री मिश्रा और नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में संपन्न होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com