फेसबुक पर डाली विवाहिता की अश्लील तस्वीरें
चंबा। चंबा में महिला की अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डालने का मामला
प्रकाश में आया है। इस संबंध में दंपति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और
विशेष सूचना प्रौद्योगिकी जांच दस्ते के साथ मिलकर पुलिस मामले की कड़ियां
खंगालने में जुट गई है।बताया जा रहा है कि जिस महिला की तस्वीरें फेसबुक पर
डाली गई हैं, उसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। शायद शादी तोड़ने के मकसद
से किसी ने यह शरारत की है।यह मामला तब सामने आया, जब फेसबुक पर शिमला नामक
आइडी पर डाली गई अश्लील तस्वीरों को कुछ यूजर्स ने 'लाइक' कर लिया। जब
दंपति को इसकी खबर मिली तो उन्होंने इस संबंध में पुलिस से संपर्क कर मामला
दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल प्रभाव से आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू
कर दी है।
आइटी विशेषज्ञों की मानें तो फेसबुक पर डाली गई तस्वीरें
कंप्यूटर के जरिये तैयार की गई हैं। जिनमें चेहरा किसी का और धड़ किसी का
होता है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आइडी चंबा में
ही तैयार की गई है या कहीं अन्यत्र। पुलिस इस आइडी पर पड़ी अश्लील फोटो
लाइक करने वाले यूजर्स से भी पूछताछ कर सकती है।पुलिस कर रही है आरोपी की
तलाश : डीएसपी जितेंद्र चौधरी का कहना है कि इस मामले में फेसबुक पर अश्लील
तस्वीरें डालने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त
में होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com