छात्र का बनाया अश्लील MMS
चरखी दादरी। रोहतक में पढ़ने वाली अचीना गांव निवासी एक छात्र का गांव के
ही दो युवकों द्वारा मोबाइल से अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का
मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस को दिए बयान में छात्र ने
बताया कि वह रोहतक के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कुछ माह पूर्व वह गांव
से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। तभी गांव के ही दो युवक संदीप व एक अन्य
ने उसे रोहतक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया।इसके बाद
दोनों युवक उसे सांवड़ गांव की तरफ ले गए तथा उससे छेड़खानी करने लगे। उसके
द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो मोबाइल
में बना ली तथा धमकी देकर गाड़ी से उतार दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com