रणबीर को रास नहीं आ रही बेशरम की हिरोइन
नई दिल्ली।
रणबीर कपूर इन दिनों बड़ी मुश्किल में हैं। एक हिरोइन उन्हें थमा दी गई है,
जिसे कोई जानता नहीं, जिसे कोई पहचानता नहीं। आलम तो ये है कि रणबीर को इस
हिरोइन से बात करना तक पसंद नहीं है। लेकिन बेबस लाचार रणबीर को इस हसीना
के साथ फिल्म करनी पड़ रही है।हीरो
नंबर वन बने रणबीर कपूर शूटिंग के समय अपनी हरकतों में मस्त जाते हैं,
लेकिन सुनने में आ रहा है कि अपनी हिरोइन को देखते ही अपसेट हो जाते हैं
रणबीर। फिल्म में भले ही ये आपको मस्ती करते नजर आएंगे। लेकिन पर्दे के
पीछे की कहानी है बड़ी निराली।
चश्मदीदों
की मानें तो रणबीर कपूर और उनकी हिरोइन पल्लवी शारदा के बीच काफी अनबन चल
रही है। अमूमन ऐसा होता नहीं, रणबीर हमेशा अपने कोस्टार के साथ काफी
दिल्लगी करते हैं। और उनके लिंक अप्स की खबरों से बाजार गर्म रहता है। फिर
चाहे वो दीपिका हो, कटरीना हो या फिर नर्गिस फाखरी। लेकिन पल्लवी के साथ तो
केस ही उल्टा है। सुनने में आया है कि सेट पर रणबीर कपूर पल्लवी से बात तक
नहीं करते थे। बस अपना सीन करते थे और एक कोने में जाकर बैठ जाते थे।
पल्लवी ने अपनी इंटरव्यू में भले ही इस तरह की अनबन का जिक्र नहीं किया
लेकिन उनका जवाब इसी कंट्रोवर्सी के आसपास चक्कर लगा रहा है।
पल्लवी
शारदा ने बताया कि जब मुझे रणबीर के साथ फिल्म में साइन किया गया, मैं तो
सातवें आसमान पर पहुंच गई। रणबीर एक अच्छे को स्टार हैं। सेट पर वो बड़े
शांत रहते हैं और अपने काम पर ज्यादा फोकस करते हैं। मैं बड़ी उत्सुकता से
देखती थी कि सीन के बीच के खाली समय में वो क्या करते हैं। एक सीन था
जिसमें उन्हें बेचैन दिखना था। तो सीन से पहले वो बस कागज के टुकड़ों से
खेलते नजर आए।
दरअसल
रणबीर की बेरुखी की असली वजह है कटरीना। अब आप सोच रहे होंगे फिल्म बनाई
अभिनव कश्यप ने हीरो हिरोइन रणबीर और पल्लवी हैं तो फिर बीच में कटरीना
कहां से आ गई। लेकिन यहीं तो कहानी में एक सॉलिड ट्विस्ट है।
सूत्रों
की मानें तो दरअसल अभिनव ने ‘दबंग’ के बाद ही रणबीर को इस फिल्म के लिए
साइन किया था। और इसी बीच कटरीना और रणबीर काफी नजदीक आ गए और रणबीर कपूर
ने ये ख्वाहिश जाहिर की कि कटरीना को बेशरम की हिरोइन का रोल दे दिया जाए।
लेकिन अभिनव कश्यप राजी नहीं हुए। सुनने में तो ये भी आ रहा है कि अभिनव
सलमान कैंप के किसी भी शख्स को लेकर कोई नया बखेड़ा नहीं खड़ा करना चाहते थे।
सो टो टूक जवाब दे दिया रणबीर को कि कटरीना ‘बेशरम’ की हिरोइन नहीं हो
सकती। और लगता है तभी तो फिल्म के फर्स्ट लुक के लॉन्च पर रणबीर कपूर नदारद
थे।अभिनव
तो यहां बुरे फंसे हैं। बेशरम से रणबीर का मोहभंग हो चुका है। फिलहाल
बॉम्बे वेलवेट की शूटिंग श्रीलंका में कर रहे हैं। देखना तो अब ये है कि
फिल्म के प्रमोशन में कितना बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं रणबीर।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com