-->

Breaking News

गुजरात दंगों के लिए मोदी को दोषी ठहराना गलत: राजनाथ

नई दिल्ली।। बीजेपी प्रमुख राजनाथ सिंह ने गुजरात में 2002 के दंगों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए कहा कि उन दंगों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को दोषी ठहराना गलत होगा।उन्होंने कांगेस और कुछ अन्य दलों पर देश को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। राजनाथ ने रविवार को कहा, 'गुजरात भी हमारे राज्यों में एक है। मैं मानता हूं कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस बात से कौन सहमत नहीं होगा। लेकिन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाने के प्रयास किए गए, मानो दंगों की योजना उन्होंने ही बनाई हो।'

दंगों के पीछे मोदी का हाथ होने के आरोपों का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि मोदी के साथ उनकी निजी बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरों के भाव पढ़ने का प्रयास किया। 'वह काफी दुखी नजर आ रहे थे। लोगों के साथ क्या गड़बड़ी है। क्या यह राजनीति है।
उन्होंने कहा कि राज्य के मुस्लिमों से पूछा जाना चाहिए कि क्या वे बीजेपी के शासन में भेदभाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांगेस द्वारा ब्रिटिश शासन की 'बांटो और राज करो' की नीति अपनाए जाने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की।

बीजेपी प्रमुख ने कहा, 'कांगेस ने भले ही ब्रिटेन की कोई अन्य नीति अपनायी हो या नहीं, लेकिन पार्टी ने उनकी बांटो एवं राज करो की नीति जरूर अपना ली है। कांगेस व कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने ही देश में विभाजन के बीज बोये थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com