हमारे परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित: पाक
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं. ये कहते हुए पाकिस्तान ने विश्व के संदेहों को आज "आधारहीन" बताया.पाकिस्तानी
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण
की बैठक में सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक खालिद किदवई ने देश के
परमाणु प्रतिष्ठानों और हथियारों की सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों के बारे
में जानकारी दी.
पाकिस्तान
के ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार किदवई ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु
हथियारों के बारे में विश्व के संदेह आधारहीन हैं. इस बैठक में हाल में
नियंत्रण रेखा पर उत्पन्न तनाव तथा सीरिया पर अमेरिका के किसी भी हमले के
परिणाम के बारे में गहरायी से चर्चा की गई.
प्राधिकरण
देश के परमाणु हथियारों की कमान और नियंत्रण के लिए प्रधान मंच है. यह
परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का जिम्मा भी संभालता है. इस बैठक में
विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज, गृह मंत्री चौधरी
निसार अली, वित्त मंत्री इशाक डार, ज्वाइंट चीफ आफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन
और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल थे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com