-->

Breaking News

सीरिया पर साइबर हमला कर सकता है अमेरिका: विशेषज्ञ

वाशिंगटन | अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि रासायनिक हथियारों के कथित उपयोग के लिए सीरिया को दंडित करने के लिए अमेरिका सैन्य कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ा तो वह निश्चित रूप से सीरिया पर साइबर हमला करेगा।कैपिटल हिल समाचार पत्र के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा है कि साइबर विशेषज्ञों का मानना है कि सीरिया के रक्षा और अन्य उपकरणों को बर्बाद करने के लिए अमेरिका कंप्यूटर वायरस का उपयोग कर सकता है। इसके साथ ही वह सीरिया सरकार की जासूसी भी कर सकता है। रणनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन केंद्र के प्रौद्योगिकी निदेशक जिम लेविस ने कहा, ''मैं सोचता हूं कि यह निश्चित है।'' ट्रमैन राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजना के शोधकर्ता क्रिस फिनेन ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस से हमले की मंजूरी मिलने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी साइबर हमले में आगे निकल जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना कुछ भी करने के लिए खुफिया एजेंसियों पर बहुत अधिक निर्भर है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com