रात में पेट्रोल पंप बंद रखने पर कोई फैसला नहीं: मोइली
नई दिल्ली : डीजल पेट्रोल की खपत में कमी लाने के उपाय के तहत रात में
पेट्रोल पंप बंद रखने के सुझाव पर विवाद के बीच तेल मंत्री एम वीरप्पा
मोइली ने आज कहा कि सरकार ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं किया है। उन्होंने कहा
कि यह सुझाव जनता की ओर से आया है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह हमारा विचार नहीं है। यह विचार जनता और अन्य (स्रोतों) से आया है। दिन में किसी भी समय पेट्रोल पंप बंद रखने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उनके मंत्रालय ने 16 सितंबर से ‘ईंधन बचत’ के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य ईंधन की मांग में तीन प्रतिशत की कमी लाना है। इससे आयात पर खर्च होने वाली 2.5 अरब डालर की विदेशी मुद्रा बचाई जा सकती है।।
उन्होंने कहा, हम ईंधन बचत पर मिले सुझावों पर विचार कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने उन्हें स्वीकार कर लिया या पेट्रोल पंप बंद कराने जा रहे है। मोइली ने कहा कि सरकार के पास 16 सितंबर को अभियान शुरू करने से पहले ईंधन खपत कम करने के संबंध में कई विचार आए हैं और उनका मंत्रालय इन पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा,यह कहना गलत होगा कि पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया जा चुका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com