-->

Breaking News

दाऊद इब्राहिम को भी लेकर आएंगे भारत: शिंदे

नई दिल्ली: अपने कार्यकाल के दौरान कई वांछित आतंकवादियों की गिरफ्तारी से उत्साहित केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने आज कहा कि भारत के ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधी अंडरवर्ल्ड माफिया डान दाउद इब्राहिम को भी भारत लाकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शिन्दे ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘हम एक एक करके ऐसे लोगों को लाएंगे. सभी आएंगे. केवल इंतजार कीजिए.’’ उनसे सवाल किया गया था कि क्या दाउद को गिरफ्तार कर भारत वापस लाने की कोई उम्मीद है ?
बडे पैमाने पर गैर कानूनी कारोबार में लिप्त अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी बना. उस पर मुंबई विस्फोटों की साजिश रचने और उसके लिए धन मुहैया कराने का आरोप है.

अमेरिका के मुताबिक दाउद के आतंकवादी संगठन अल कायदा से नजदीकी रिश्ते हैं. परिणामस्वरूप अमेरिका ने उसे ‘अंतराष्ट्रीय आतंकवादी’ घोषित किया है और दुनिया भर में उसकी संपत्तियों को जब्त करने तथा उसकी गतिविधियों पर कार्रवाई करने के प्रयास में संयुक्त राष्ट्र के समक्ष गुहार लगायी है. समझा जाता है कि दाउद इस समय पाकिस्तान में रह रहा है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com