परीक्षा में नकल करते पकड़े गए आईएसआई अधिकारी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण
(एनएसीटीए) की परीक्षा में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के 50 अधिकारियों सहित कम से कम 500 परीक्षार्थी
नकल करते पकड़े गए। यह जानकारी मीडिया रपट में सामने आई है।न्यूज इंटरनेशनल
में बुधवार को आई खबर के मुताबिक, परीक्षार्थियों को पश्नपत्र हल करने के
लिए मोबाइल फोन पर इंटरनेट ब्राउज करते पकड़ा गया।अखबार ने लिखा है कि
एनएसीटीए में 34 अधिकारियों सहित 130 पदों को भरे जाने के लिए परीक्षा ली
जा रही थी।5000 परीक्षार्थियों में करीब 10 परीक्षक थे। परीक्षा शुरू होने
के तुरंत बाद ही परीक्षार्थियों को खुलेआम अपने स्मार्ट फोन पर बहु
वैकल्पिक प्रश्नों को हल करने के लिए इंटरनेट ब्राउज करते पाया गया।
खबरों में कुछ परीक्षकों पर चुने हुए परीक्षार्थियों की मदद करने का भी आरोप लगाया गया है।एनएसीटीए के समन्वयक हैदर अली ने परीक्षा के दौरान कुप्रबंधन स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन ब्राउजिंग के लिए प्रयोग किया गया और कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र देरी से मुहैया कराया गया।अली ने कहा कि खुफिया एजेंसियों के कर्मचारी गड़बड़ी पैदा करने लगे क्योंकि परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन जमा कराने के समय उन लोगों ने परीक्षकों के साथ बहस की।अली के हवाले से न्यूज इंटरनेशनल ने कहा, "हमने बाद में नकल करने वालों के पर्चे निरस्त कर दिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com