शीत सत्र के दौरान लोकपाल बिल के लिए हजारे करेंगे अनशन
अहमदनगर | भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रणेता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वे
संसद में जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिए शीतकालीन सत्र के पहले
दिन नई दिल्ली में सत्याग्रह की शुरुआत करेंगे।हजारे ने यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धी
में कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले मानसून सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित
करने का आश्वासन दिया था। लेकिन केंद्र सरकार ने आश्वासन के अनुरूप विधेयक
को राज्यसभा में पेश ही नहीं किया।
भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक के लिए देशव्यापी आंदोलन की खातिर सूक्ष्मता से
योजना बनाने में व्यस्त हजारे ने कहा कि मैं दिल्ली के रामलीला मैदान में
भूख हड़ताल की शुरुआत करूंगा और लोगों को अपनी तहसील, डीएम कार्यालयों में
तब तक आंदोलन करना चाहिए, जब तक हम एक मजबूत जन लोकपाल हासिल न कर लें।
हजारे ने युवाओं और पूरे देश से उनके साथ मिलकर वैसा ही अहिंसक सत्याग्रह
करने की अपील की, जैसा आंदोलन उन्होंने 16 अगस्त 2011 को शुरू किया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com