-->

Breaking News

कांस्य पदक से चूके नरसिंह

नई दिल्ली | ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण विजेता भारत के नरसिंह यादव हंगरी के बुडापेस्ट में चल रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 74 किग्रा. वर्ग में कांस्य पदक जीतने से चूक गये।नरसिंह कांस्य पदक के लिये रेपचेज मुकाबलों में उतरे थे और उन्होंने दो कुश्तियां जीत ली थीं, लेकिन कांस्य पदक की कुश्ती में उन्हें बेलारूस के अली शबानू से 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र के नरसिंह ने काफी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह भारत को तीसरा पदक दिलाने से दूर रह गए। नरसिंह को 74 किग्रा. वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन बरोग्स के हाथों 0-7 से हार का सामना करना पड़ा था।नरसिंह को पहले राउंड में बाई मिली थी और दूसरे दौर में उन्होंने रूस के काखाबेर खुबेज्ती को 10-2 से हराया था, लेकिन अमेरिकी पहलवान से हारने के बाद कांस्य पदक मुकाबले में रेपचेज में उतरने के लिए नरसिंह की उम्मीदें इस बात पर टिकी हुई थी कि बरोग्स इस वर्ग के फाइनल में पहुंचें।

अमेरिकी पहलवान के फाइनल में पहुंचने के कारण नरसिंह को रेपचेज में उतरने का मौका मिल गया। नरसिंह ने तजाकिस्तान के गामिद झालीलोव को 7-0 से और फिर अजरबैजान के जबराइल हसानोव को 13-4 से पराजित किया। कांस्य पदक के लिए आखिरी कुश्ती में नरसिंह को शबानू से पराजय झेलनी पड़ी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com