-->

Breaking News

मोहन सिंह के निधन पर मुलायम, अखिलेश दुखी

लखनऊ | समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद मोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 70 वर्षीय मोहन सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद थे।मोहन सिंह का रविवार दोपहर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोहन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में झंडा आधा झुका दिया गया।

हमारे नेता मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहन सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा के लिए लगा दिया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।चौधरी ने कहा कि मोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद देवरिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com