जम्मू में पुलिस थाने पर आतंकी हमला, पांच पुलिसकर्मियों की मौत
जम्मू। जम्मू में गुरुवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में
पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि तीन घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कठुआ
स्थित हीरानगर पुलिस स्टेशन में आतंकी सेना की वर्दी में घुसे थे। अंदर
आते ही उन्होंने अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद आतंकी वहां से
फरार होने में भी कामयाब हो गए।
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने आतंकियों ने इस हमले को अंजाम
दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी
अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर तलाशी
अभियान शुरू कर दिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com