-->

Breaking News

आज तमिलनाडु में गरजेंगे मोदी, लगेगा दस रुपये का टिकट

नई दिल्ली। भाजपा के पीएम प्रत्याशी घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार को दक्षिण भारत में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। इसकी शुरुआत वह तमिलनाडु से कर रहे हैं। भोपाल के बाद अब तिरुचिरापल्ली में होने वाली इस रैली के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। इस रैली में आने के लिए पार्टी ने दस रुपये का टिकट भी रखा है। तिरुचिरापल्ली के भौगौलिक दृष्टि से तमिलनाडु के केंद्र में होने की वजह से इस स्थान का चयन किया गया है। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाले मोदी आज यहां पर भाजपा के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

इस रैली को पार्टी ने यूथ कांफ्रेंस का नाम दिया गया है और औपचारिक तौर पर इसका आयोजन तमिलनाडु भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले हो रहा है। इसके जरिए पार्टी की कोशिश अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जुटाने की है। इसके तहत महीने भर पहले से ही एक पोर्टल बनाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरु की जा चुकी है। हैदराबाद की तरह ही पार्टी यहां भी रैली में भाग लेने वाले हर आदमी से शुल्क वसूलने जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com