-->

Breaking News

बीसीसीआई की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे श्रीनिवासन

कोलकाता | बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए रविवार को बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के कारण उन्हें अपने पद से अलग होने पर बाध्य होना पड़ा था।चेन्नई में बसे श्रीनिवासन को बीती शाम यहां पहुंचना था, लेकिन वह आज सुबह आये और सीधे होटल में चले गये जहां दोपहर को बैठक होगी। हवाईअड्डे पर बंगाल क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विश्वरूप डे उन्हें लेने पहुंचे।

श्रीनिवासन को तब करारा झटका लगा था, जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी थी, जिसमें बम्बई हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गयी थी, जिसने बीसीसीआई के स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के जांच पैनल को अवैध और असंवैधानिक करार किया था।सुनवाई अब 11 सितंबर को होगी, इस संबंध में श्रीनिवासन और बीसीसीआई को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com