सीरिया में प्रत्येक कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के तहत हो: मनमोहन
सेंट पीटर्सबर्ग | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि
सीरिया में कोई भी कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के तहत की जानी चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन और
अन्य नेताओं द्वारा सीरिया पर हमला नहीं करने का दबाव बढ़ाए जाने के बीच
प्रधानमंत्री ने यह बात कही।जी 20 नेताओं के बीती रात हुए रात्रिभोज में
सीरिया का मुददा छाया रहा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रथम दिन
की चर्चा की समाप्ति पर इसकी :रात्रिभोज: मेजबानी की, जिसमें ओबामा भी शरीक
हुए।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री ने यह विचार भी जाहिर किया कि विश्व समुदाय को सीरिया में रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र निरीक्षकों की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। रात्रिभोज में शरीक हुए अहलूवालिया ने यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने जी 20 के अपने साथी नेताओं से यह भी कहा कि भारत रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा करता है, चाहे वह सीरिया में हो या दुनिया में कहीं और हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com