-->

Breaking News

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ने फिर लहराया चीन में तिरंगा

रायपुर। चीन की राजधानी बीजिंग में छत्तीसगढ़ और जंप रोप एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजदीप ने चीन के पण बिंग से मिली चुनौती को स्वीकार कर उनके ही देश में उन्हें नतमस्तक कराया। भारतीय कौशल के आगे सर्वप्रथम राजदीप के रिकॉर्ड से आगे निकलने के लिए पणबिंग ने राजदीप के पूर्व में बनाए रिकॉर्ड 111 स्कीप को धवस्त करने का निश्चय किया और उसमें सफलता हासिल करते हुए 126 स्कीप कर नई चुनौती राजदीप के लिए कड़ी कर दी, जिसे उसने स्वीकार किया और अपने प्रयास में खरा उतरते हुए 126 जंप कर रिकॉर्ड भारत के नाम किया और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। यह खेल मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे संपन्न हुआ।

इसके पूर्व भी राजदीप के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। जंप रोप एसोसिएशन (छत्तीसगढ़) के महासचिव अखिलेश दुबे ने बताया कि यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जंप रोप जो विदेशों में इतना नाम कमा रहा है और विशुद्ध भारतीय खेल होने के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का सहयोग अब तक इन उदीयमान खिलाड़ियों को नहीं मिला। दुबे ने कहा कि राजदीप के रायपुर पहुंचने पर शानदार स्वागत किया जाएगा। अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी राजदीप की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com