फांसी की सजा सुनते ही कोर्ट में रोने लगे चारों
नई दिल्ली।
16 दिसंबर 2012 को हुए गैंगरेप के मामले में चारों दोषियों को जैसे ही
फांसी की सजा का ऐलान हुआ, चारों कोर्ट रूम में ही रोने लगे। सजा सुनते ही
चारों दोषी पवन गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर ने रोना
शुरू कर दिया। इसके बाद इन चारों को कोर्ट से बाहर ले जाया गया। 11 सितंबर
को भी दोषी करार देते समय आरोप विनय शर्मा कोर्ट में खूब रोया था।
जज
योगेश खन्ना ने इस मामले को रेयर ऑफ रेयरेस्ट यानी दुर्लभतम मानते हुए
चारों को पांसी की सजा सुनाई। जज ने अपने फैसले में कहा कि, ऐसे समय में जब
महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं, कोर्ट इस तरह के खौफनाक और वहशीयाना
अपराध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस केस में सहनशीलता नहीं दिखाई जा
सकती।इस
मामले में मुख्य आरोपी राम सिंह तिहाड़ जेल में खुदकुशी कर चुका है। जबकि
एक नाबालिग आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई गई है। इसी आरोपी ने निर्भया के
साथ सबसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com