राजनाथ ने की उद्धव से बात, 'मोदी होंगे PM कैंडिडेट'
नई दिल्ली।
बीजेपी में नरेंद्र मोदी को लेकर मचा घमासान जारी है। एक तरफ उन्हें पीएम
पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बातें हो रही हैं। वहीं इसी मुद्दे पर पार्टी
नेताओं में मेल-मुलाकातों का दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है। तमाम नेता एक
दूसरे से मिल रहे हैं। संघ के संदेश तमाम नेताओं एक-दूसरे को पहुंचा रहे
हैं। इन मुलाकातों के केंद्र में है मोदी विरोध का झंडा बुलंद किए हुए
लालकृष्ण आडवाणी। सुबह से लेकर अभी तक बहुत कुछ हो चुका है। आडवाणी को
मनाने का दौर जारी है, लेकिन आडवाणी अब तक अटल दिख रहे हैं। आपको सुबह से
लेकर अभी तक का पल-पल का अपटेड बता रहे हैं।
दिन भर का घटनाक्रम
2.10 pm- सुषमा स्वराज की आडवाणी के साथ बैठक खत्म। सुषमा ने कहा संसदीय बोर्ड की बैठक तय नहीं।
1:52
pm- सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने सुषमा सुषमा और राजनाथ सिंह को बता दिया
कि अगर मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाया गया तो पार्टी के कामों में उनकी
रुचि नहीं रहेगी।
1.43
pm- राजनाथ ने उद्धव ठाकरे से बात की, मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने
की जानकारी दी। इसके अलावा राजनाथ ने अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल को भी
फोन कर इस फैसले की जानकारी दे दी है। मीडियो को ये जानकारी शिवसेना सांसद
संजय राउत ने दी।
1.16 pm- नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार फिर आडवाणी से मिलने पहुंचे।
12.57 pm - नरेंद्र मोदी आज 3 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 5 बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक है।
12.32
pm - सूत्रों के मुताबिक राजनाथ सिंह संसदीय बोर्ड की बैठक में ही मोदी के
नाम का ऐलान करने पर अड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी पर अब तक
नहीं माने आडवाणी।
12.11 pm- नितिन गडकरी, बलबीर पुंज और मुरलीधर राव की लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात खत्म।
12.19 pm - सुषमा स्वराज से मिले नितिन गडकरी और अनंत कुमार।
11.35 pm - दिल्ली आने से शिवराज चौहान का इनकार, कहा रैली में कार्यक्रम तय।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com