-->

Breaking News

एशिया कप: कांटे की टक्कर में हारा भारत


इपोह। एशिया कप के फाइनल में रविवार को सुल्तान अजलन शाह स्टेडियम में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-4 से हारने से पहले भारत ने कड़ा संघर्ष किया और विजेताओं को कड़ी टक्कर दी। दक्षिण कोरिया ने खेल के पहले हाफ में जांग जोंग हुआन के 28वें मिनट में पेनाल्टी से किए गए गोल और यू हयो सिक के 29वें मिनट में मैदानी गोल के द्वारा 2-0 की बढ़त बना ली।
भारत ने दूसरे हाफ में वापसी की और कोरिया के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। रुपिदंर पाल सिंह ने 48वें मिनट में पेनाल्टी से गोल किया। निक्किन थिमैया ने 55वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। इसके दो मिनट बाद नाम हुयान ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से आगे कर दिया।
65वें मिनट में मंदीप सिंह ने भारत को 3-3 से बराबर कर दिया। इसके ठीक बाद 68वें मिनट में कोरिया ने विजयी गोल कर दिया। यह पांचवीं बार है कि भारत एशिया कप में दूसरे स्थान पर आया है। दक्षिण कोरिया ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com