अस्पताल से घर लौटे मंडेला, हालत गंभीर
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को
रविवार को अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। उन्हें घर पर भी चिकित्सकीय निगरानी
में रखा जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई
है।राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने बयान में कहा, 'पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन
मंडेला को सोमवार को प्रिटोरिया अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। वह जोहानिसबर्ग
स्थित अपने घर पर रहेंगे। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।'
इस
बयान के एक दिन पहले अधिकारियों ने 95 वर्षीय मंडेला को अस्पताल से
छुंट्टी मिलने की खबर से इन्कार किया था। बयान के मुताबिक, 'मंडेला की हालत
अभी गंभीर और अस्थिर है। डॉक्टरों की टीम उन्हें घर पर ही सभी चिकित्सकीय
सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राजी हो गई है। प्रिटोरिया की तरह घर पर भी
उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।फेफड़ों में संक्रमण के बाद गत आठ जून से वह अस्पताल में भर्ती थे।
राष्ट्रपति ने बयान में कहा कि मंडेला अब अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। घर
में बाहरी हस्तक्षेप भी नहीं होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com