चीन में एक और शीर्ष नेता भ्रष्टाचार मामले में बर्खास्त
बीजिंग। चीन में सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी [सीपीसी] ने मंगलवार को अपने शीर्ष योजनाकारों में से एक जियांग जेमिन को गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन के आरोपों में पार्टी से बर्खास्त कर दिया। बो शिलाई के बाद जेमिन दूसरे चर्चित नेता हैं जिन्हें जांच के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया।
शिन्हुआ ने सीपीसी की सरकारी वेबसाइट के हवाले से बताया कि केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग और पर्यवेक्षक मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि परिसंपत्ति पर्यवेक्षक और प्रशासन आयोग [एसएएसएसी] के प्रमुख 57 वर्षीय जियांग जेमिन के अनुशासनात्मक उल्लंघनों की जांच की गई।
गत मार्च में एसएएसएसी प्रमुख बनने से पहले वह चाइना नेशनल पेट्रोलियम कंपनी के चेयरमैन थे। यह चीन की सबसे बड़ी तेल गैस उत्पादक और वितरक कंपनी है। चीनी नेतृत्व द्वारा पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओं के कार्यकाल के समय के शीर्ष नेता झोउ योंगकांग की जांच कराए जाने का फैसला किए जाने के बाद जियांग के खिलाफ जांच कराई गई। 72 वर्षीय झोउ के जियांग करीबी रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख रहने के अलावा झोउ भी लंबे समय तक लाभप्रद तेल उद्योग से जुड़े रहे। रिश्वत, गबन और पद के दुरुपयोग मामलों की सुनवाई पूरी हो जाने के बाद फैसले का इंतजार कर रहे बो शिलाई को भी झोउ का निकट सहयोगी माना जाता है। चीन के हाल के इतिहास में झोउ ऐसे पहले शीर्ष नेता हैं जिन्हें जांच का सामना करना पड़ा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com