बग़दाद में बम धमाके, 60 की मौत
बग़दाद । इराक़ की राजधानी बग़दाद में शिया बहुल आबादी वाले क्षेत्रों में होने वाले सिलसिलेवार कार बम धमाकों और गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं.अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार शाम इराक़ के उत्तरी जिले में दुकानों और रेस्तरां के पास दो बम धमाकों में नौ लोग और पश्चिमी हिस्से में हुए बम धमाकों में 19 लोग मारे गए .
अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले, इराक़ के दक्षिण में बंदूकधारियों ने फायरिंग कर सात लोगों की हत्या कर दी .इराक़ की राजधानी बग़दाद में मंगलवार शाम सिलसिलेवार बम धमाकों में नागरिकों को तब निशाना बनाया गया, जब वह खरीददारी के लिए बाज़ार में या रात का खाना खाने के लिए रेस्तरां में मौजूद थे .
इराक़ में चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि देश के सात अलग-अलग ज़िलों में होने वाले बम धमाकों में कम से कम 50 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए .एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि धमाके के बाद आग का गोला और धुएं के बादल देखे गए.उन्होंने कहा कि विस्फोट जगह लोगों के चीख़ने की आवाज़ें आ रही थीं.
पुलिस के अनुसार धमाके के एक मिनट बाद दूसरा विस्फोट हो गया, जिसके बाद वहां कई लाशें पड़ी हुई थीं.इराक़ में पिछले महीने के दौरान 800 से अधिक लोग मारे गए थे.संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इराक़ में जनवरी से अब तक 5,000 से अधिक लोग मारे गए और 12,000 घायल हो चुके हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com