सीरिया पर आपात बैठक रद्द
संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 10 सितंबर को होने
वाली सीरिया की स्थिति पर आपात बैठक रद्द की।सुरक्षा परिषद के वर्तमान
अध्यक्ष संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित ऑस्ट्रेलिया के स्थायी प्रतिनिधि गैरी
क्यूंलान ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने रूस की
मांग पर वर्तमान आपात बैठक बुलाने का फैसला किया, लेकिन संबंधित पक्षों ने
वार्ता रद्द करने की मांग की। इसलिए यह बैठक रद्द की गयी। क्यूंलान ने इस
बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
इससे एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र
महासचिव बान की मून ने बताया कि अगर सर्वेक्षण से साबित हुआ कि सीरिया
सरकार के पास रासायनिक हथियार है, तो वे सुरक्षा परिषद को सुझाव देंगे कि
सीरिया से रासायनिक हथियार को सुरक्षित स्थान पर नष्ट करने की मांग की जाए।
इस सुझाव के बारे में विभिन्न पक्षों का रूख सकारात्मक है। अमेरिका ने कहा
कि अगर सीरिया सरकार सभी रासानयिक हथियार सौंप दे तो अमेरिका सीरिया पर
सैन्य कार्रवाई का विचार भी छोड़ देगा। रूसी विदेश मंत्री सरगई लावरोव ने
भी सीरिया को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में रासानयिक हथियारों को सौंपकर
रासानयिक हथियार निषेध संधि में शामिल होने का सुझाव दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com