बेटे के बचाव में उतरे मुलायम
आगरा। अखिलेश सरकार की कार्यशैली पर बार-बार सवाल खड़े करने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव मुश्किल वक्त में बेटे के पक्ष में खड़े नजर आए। उन्होंने मुजफ्फरनगर की घटना को दंगा मानने से इन्कार करते हुए जातीय संघर्ष करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिगड़े हालात पर दो दिन में काबू पा लिया है। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सिलसिले में आगरा पहुंचे मुलायम मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 10 व 11 सितंबर को होगी। उसमें लोकसभा चुनाव के सिलसिले में रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सपा प्रमुख बोले, सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा रही हैं, यह उत्तर प्रदेश नहीं पूरे देश का हाल है। मुजफ्फरनगर की हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे हालात में सीधे गोलियां नहीं चलाई जाती हैं। सभी विरोधी एकजुट होकर मुजफ्फरनगर की घटना को तूल दे रहे हैं, जो ठीक नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा आगाह किए जाने के सवाल पर मुलायम सिंह ने कहा कि उप्र सरकार ने समय से कदम उठाए हैं।
चुनाव बाद गठित होगा तीसरा मोर्चा
केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार के गठन की संभावना पर मुहर लगाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हालात तीसरे मोर्चे के अनुकूल हैं। तीसरे मोर्चे का गठन लोकसभा चुनाव के बाद होगा, क्योंकि अभी सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाएगी। चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है और वह पूरे देश में चुनाव लड़ेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com