-->

Breaking News

सुरक्षाबलों पर फिर आतंकी हमला

श्रीनगर : भारत-पाक प्रधानमंत्रियों के बीच न्यूयार्क में होने वाली मुलाकात से बौखलाए आतंकियों ने हीरानगर और सांबा के बाद शनिवार को श्रीनगर के लालचौक से करीब दस किलोमीटर दूर हैदरपोरा-संतनगर बाईपास पर सुरक्षाबलों पर हमला किया। इससे सुरक्षाबलों को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा, लेकिन एक नागरिक घायल हो गया।बता दें कि दो माह पहले प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे से पूर्व भी आतंकियों ने हैदरपोरा बाईपास पर ही सेना के एक काफिले पर हमला किया था। इस हमले में नौ जवान शहीद हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12.30 बजे हैदरपोरा-संतनगर बाईपास पर मोटरसाइकिल पर आए आतंकियों ने वहां खड़े सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाई। सतर्क जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया। इसके बाद आतंकी भाग गए। इस दौरान मची अफरा-तफरी में एक नागरिक इश्फाक अहमद निवासी नूरपोरा त्राल, पुलवामा जान बचाते हुए गिर पड़ा, उसे गंभीर चोटें आई हैं।

इस बीच, आइजीपी कश्मीर अब्दुल गनी मीर समेत पुलिस के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि गोलीबारी मोटरसाइकिल पर सवार आतंकियों ने की या किसी ओर ने, क्योंकि हमलावर आतंकियों को किसी ने नहीं देखा है।उधर, कुपवाड़ा जिले में सीमा पार कर मच्छल, केरन और टंगडार में घुसे आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी रहा। अब तक यहां 12 आतंकी मारे जा चुके हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com