-->

Breaking News

नई मंजूरी के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लोकसभा में लौटा

नई दिल्ली | राज्यसभा द्वारा बीती रात पारित भूमि अधिग्रहण संबंधी विधेयक आज लोकसभा में नए सिरे से मंजूरी के लिए लौट आया। राज्यसभा ने लोकसभा द्वारा पारित विधेयक को कुछ नए संशोधनों के साथ मंजूरी दी थी और अब इन नए संशोधनों को पुन: लोकसभा की मंजूरी के लिए इसे निचले सदन में भेजा गया है।

लोकसभा महासचिव ए बाल शेखर ने सदन को सूचित किया कि राज्यसभा ने विधेयक को संशोधनों के साथ लौटा दिया है। ताजा संशोधनों में एक संशोधन सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में भूतलक्षी प्रभाव वाले उपबंध को हल्का करने के संबंध में है।यह विधेयक पिछले सप्ताह लोकसभा द्वारा पारित किया गया था और इसे बीती रात उच्च सदन ने चार नए सरकारी संशोधनों के साथ 10 के मुकाबले 131 मतों से पारित किया था। ये संशोधन भाजपा समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने सुझाए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com