-->

Breaking News

कॉमेडी मजेदार है, लेकिन आसान नहीं: सोहा अली

मुंबई। कई गंभीर फिल्में कर चुकीं अभिनेत्री सोहा अली खान अब एक हास्यपूर्ण फिल्म 'वार छोड़ ना यार' में दिखेंगी। वह कहती हैं कि कॉमेडी में मजा है, लेकिन यह आसान नहीं है।सोहा ने बताया कि मैंने हमेशा सोचा कि मैंने जो फिल्में की हैं, वह गंभीर हैं। उन फिल्मों में से अधिकांश में मेरा पति और बॉयफ्रेंड मर जाता है। मेरे ख्याल से पर्दे पर रोना बेहद मुश्किल है। मैं ऐसी फिल्मों में काम करने के बारे में सोच रही हूं, जिनमें मुझे रोने की जरूरत न हो।
उन्होंने कहा कि मैंने सोचा यह आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। कॉमेडी में आनंद आता है, लेकिन यह भी आसान नहीं है। कॉमेडी आप किसी से सीख नहीं सकते। इसमें सही समय पर हुनर दिखाने की जरूरत होती है।फराज हैदर निर्देशित 'वार छोड़ ना यार' में शरमन जोशी और जावेद जाफरी भी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com