-->

Breaking News

‘रज्जो’ में कंगना का हीरो 17 साल का लड़का

नई दिल्ली। कंगना रनौत की नई फिल्म रज्जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना एक अलग ही किरदार में नजर आएंगी। कंगना की ये पहली ऐसी फिल्म है जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना के साथ 17 साल का एक लड़का हीरो की भूमिका निभा रहा है।यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना ने मुजरेवाली का किरदार किया है। कंगना अपनी फिल्म को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं और उन्हें खुशी है कि त्योहारों के मौसम में उसका प्रदर्शन होने जा रहा है।फोर पिलर्स फिल्म्स के निर्माण तले बनी `रज्जो` में कंगना रनौत, पारस अरोड़ा, प्रकाश राज, महेश मांजरेकर और जया प्रदा मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन साहित्य अकादमी नेशनल अवॉर्ड और भारतीय भाषा परिषद अवॉर्ड से नवाजे गए विश्वास पाटिल करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com