टीका लगवाना बच्चों को आवश्यक
रीवा। कलेक्टर एसएन रूपला ने कहा है कि खसरा रक्षक अभियान कार्यक्रम भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। अभियान के दौरान हर बच्चे को टीका लगवाना है। अगर किसी बच्चे को पूर्व में यह टीका लगाया गया है तो भी 9 माह से 10 वर्ष तक के हर बच्चे को यह टीका लगवाया जाये। उन्होंने कहा कि मीजल्स और पोलियो पर जीत हासिल की जा चुकी है। अब खसरे को भी जड़ से मिटाना है। इस अभियान में स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षकों का सहयोग अतिआवश्यक है। सभी प्राचार्यों से कहा गया है कि वे इस संबंध में बच्चों के पालकों से भी चर्चा कर सकते हैं। प्रत्येक स्कूल की यह जवाबदारी है कि वह अपने स्कूल में सौ प्रतिशत टीकाकरण अवश्य करायें। उन्होंने कहा कि खसरे के टीके के संबंध में भ्रांतियां दूर हुई है। अब लोग अपने बच्चों को टीकाकरण के लिये स्वयं अस्पताल तक ले आते हैं।सभी स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक इस संबंध में कभी भी स्वास्थ्य विभाग के अमले से संपर्क कर मदद ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें तत्काल मदद दी जायेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com