'लापता' नवजोत सिद्धू अमृतसर लौटे, बोले, 'पैसा कमाने गया था'
अमृतसर: क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को एक साल बाद अमृतसर लौट आए और उन्होंने कहा कि वह धन कमाने के लिए मुंबई में काम में व्यस्त थे, जिस कारण वह अपने संसदीय क्षेत्र से अनुपस्थित रहे।बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, मैं ईमानदार व्यक्ति हूं और मैं आपसे सच कहूंगा। मैं धन कमाने मुंबई गया था और यही कारण है कि मैं यहां नहीं आ सका। सिद्धू ने कहा, अब मैं अपने मतदाताओं के लिए हर समय उपलब्ध हूं।
सिद्धू को उनके लोकसभा क्षेत्र में वापस लाने के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा वाले पोस्टर लगाने के एक हफ्ते बाद वह अमृतसर के दौरे पर पहुंचे।समझा जाता है कि सांसद ने टीवी कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण करीब एक वर्ष से शहर का दौरा नहीं किया। पिछले महीने शहर के एक गैर-सरकारी संगठन ने पोस्टर अभियान छेड़ा था, जिसमें कहा गया कि सांसद लापता हैं और उन्हें अमृतसर वापस लाने वालों को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com