जम्मू में लड़कियों से यौन शोषण का बड़ा खुलासा
जम्मू | मानसिक रूप से बीमार बच्चों के लिए बने एक होम के निदेशक और चौकीदार पर केंद्र में रह रही लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अजीत साहू के निर्देश पर गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट में भी बच्चियों के साथ दुष्कर्म और उन्हें शारीरिक रूप प्रताड़ित करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म व साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है। केंद्र के निदेशक और चौकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
जम्मू के छन्नी रामा इलाके में बने रोटरी इनरव्हील होम फार मेंटली रिटार्डेड चिल्ड्रन में यह गंदा खेल काफी समय से चल रहा था। मानसिक रूप से पीड़ित बच्चियां यह दर्द किसी से कह नहीं सकती थीं। केंद्र में 17 बच्चियां हैं, जिनकी आयु 14 से 16 साल के बीच है।
एक सामाजिक कार्यकर्ता को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने डिप्टी कमिश्नर अजीत साहू से इसकी शिकायत की। साहू के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने मानसिक रूप से पीड़ित बच्चियों का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। टीम की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बुधवार को केंद्र में दबिश देकर उसके निदेशक और एससी शर्मा तथा चौकीदार अंगद कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। डिप्टी कमिश्नर साहू ने कहा कि जांच टीम ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com