-->

Breaking News

मेनारिया के हरफनमौला कमाल से भारत-ए ने जीती सीरीज

विशाखापट्टनम। युवा खिलाड़ी अशोक मेनारिया (38 रन पर पांच विकेट और नाबाद 37 रन) के हरफनमौला कमाल से भारत-ए ने न्यूजीलैंड-ए को दूसरे गैर अधिकारिक वनडे में मंगलवार को 67 गेंद शेष रहते छह विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। लेफ्ट आर्म स्पिनर मेनारिया के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 47.2 में 216 रन पर निपटाने के बाद 38.5 आेवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहला वनडे भी छह विकेट से जीता था।  22 वर्षीय मेनारिया ने मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया और अकेले अपने दम पर कीवी टीम को लुढ़का दिया। भारत ने 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान उन्मुक्त चंद (59) और मनदीप सिंह (59) के शानदार अद्र्धशतकों से लक्ष्य को आसान बना दिया।
केदार जाधव ने नाबाद 30 और मेनारियों ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। उन्मुक्त और मनदीप ने तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जबकि जाधव और मेनारिया ने पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी में मात्र 7.3 आेवर में 53 रन ठोके। भारत ने रोबिन उथप्पा (12) और आदित्य तारे (सात) के विकेट 44 रन तक गंवा दिए थे लेकिन उन्मुक्त ने 71 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन और मनदीप ने 69 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली।जाधव ने 34 गेंदों पर नाबाद 30 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मेनारिया ने 30 गेंदों पर नाबाद 37 रन में सात चौके उड़ाए। इससे पहले मेनारिया की शानदार गेंदबाजी से कीवी टीम पांच विकेट पर 187 रन से 216 रन पर लुढ़क गई।न्यूजीलैंड के लिए आेपनर ल्यूक रोंची ने 34, कार्ल काचोपा ने 103 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 80 रन और कप्तान एंड्रयू एलिस ने 34 रन बनाए। मेनारिया ने दस आेवर में 38 रन देकर काचोपा, कोलिन मुनरो (चार), डेरिल मिचेल (दस), एलिस और स्काट कुजिलेजिन के विकेट झटके।धवल कुलकर्णी ने 41 रन पर दो विकेट, बसंत मोहंती ने 32 रन पर एक विकेट और संदीप शर्मा ने 45 रन पर एक विकेट लिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com