-->

Breaking News

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' की के लिए छुट्टी लेंगे सुशांत

 मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के प्रदर्शन के बाद फिल्मकार दिबाकर बनर्जी की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में भूमिका की तैयार के लिए कुछ दिन का अवकाश लेंगे. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'शुद्ध देसी रोमांस' शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है.फिल्म में लोकप्रिय जासूसी किरदार निभा रहे सुशांत कहते हैं कि उनकी भूमिका के लिए बहुत कुछ किया गया है.

फिल्म लोकप्रिय बांग्ला लेखक शर्देदु बंधोपाध्याय की लिखी 33 जासूसी कहानियां में से एक पर आधारित है.सुशांत ने सोमवार को एक रेडियो स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, "मैं 'शुद्ध देसी रोमांस' के प्रदर्शन के बाद 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' की तैयारी के लिए दो से तीन महीने का अवकाश लूंगा. फिल्म के लिए बहुत कुछ किया गया है. इसमें 40 के दशक की हेयरस्टाइल, शारीरिक काया व उच्चारण की योजना बनाई गई है."मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणीति चोपड़ा व नवोदित अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी अभिनय किया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com