-->

Breaking News

आसाराम को नहीं मिली बेल, बुधवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली।। नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में जेल गए आसाराम की मंगलवार को जमानत मिलने की उम्मीदें टूट गईं। जोधपुर के जिला जज उनकी बेल पर बुधवार को सुनवाई करेंगे।उधर, जोधपुर सेंट्रल जेल में आसाराम ने गंगाजल मिलाए बिना जेल का पानी पीने से मना कर दिया। मंगलवार को जोधपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई के दौरान आसाराम के वकील ने कोर्ट से कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किए गए आसाराम को सोमवार को जोधपुर कोर्ट ने 15 सितंबर के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com