रईस मंदिर अपना खजाना बेचने को तैयार नहीं
कोच्चि।। तिरुमला तिरुपति, श्री पद्मनाभस्वामी, श्री कृष्णा मंदिर, गुरुवयूर, श्री सिद्धिविनायक और वैष्णोदेवी जैसे देश के कुछ सबसे धनी मंदिर मार्केट में सप्लाई की कमी दूर करने के लिए सोना नहीं बेचना चाहते।मार्केट की नजर लोगों के घरों और मंदिरों में पड़े करीब 20,000 टन गोल्ड के कुछ हिस्से पर है। मौजूदा प्राइस पर यह 980-1,000 अरब डॉलर का होगा। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को हर महीने 80-100 किलोग्राम गोल्ड और 100-120 किलोग्राम सिल्वर चढ़ावे के तौर पर मिलते हैं। हिंदु देवालया परिरक्षणा समिति के प्रमुख स्वामी कमलानंदा भारती ने बताया, 'तिरुपति के पास गोल्ड बार, कॉइन और जूलरी के तौर पर 70,000 करोड़ रुपए का खजाना है।'
वह इंटरेस्ट के लिए गोल्ड बैंक में जमा करता है। इसने पिछले साल दिसंबर में इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) में 493.70 किलोग्राम वजन के गहने गोल्ड बार में बदलने के लिए जमा कराए थे। मुंबई में सरकारी टकसाल में मेल्टिंग और प्योरिफिकेशन के बाद यह 338 किलोग्राम प्योर गोल्ड के बराबर बचा है। टीटीडी ने अभी तक 1,353 किलोग्राम गोल्ड आईओबी के पास जमा किया है। इसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पास भी करीब 2,275 किलोग्राम गोल्ड जमा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com