चुनाव छत्तीसगढ़ में, सरगर्मी दिल्ली में
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में गतिविधियों तेज हो गई हैं। जहां एक ओर दिल्ली में टिकट बंटवारे के मुद्दे पर पार्टी हेडक्वॉर्टर में टिकट चाहने वाली की भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के नेताओं के बीच डिनर डिप्लोमेसी का दौरा शुरू हो चुका है। राज्य के कई लीडर्स दिल्ली में मौजूद हैं और पार्टी में भी आगे की तैयारियों पर चर्चा चल रही है।
टिकट पर गहमागहमी शुरू : हाल ही मं दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की इलेक्शन कमिटी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के सीनियर नेता मोती लाल वोरा, राज्य प्रभारी और महासचिव बी.के. हरि प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पार्टी के प्रभारी सचिव भक्त चरण दास, पीसीसी चीफ चरण दास महंत, मोहसिना किदवई, सीएलपी लीडर रवींद्र चौबे समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। बैठक में राज्य के पांचों जोन्स से आए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई।
सभी से रायशुमारी : छत्तीसगढ़ को दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर, 5 जोन में बांटा गया है। हर जोन के ब्लॉक लेवल से उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट मांगी गई है। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने टिकट बंटवारे की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ब्लॉक लेवल तक के पदाधिकारियों की राय को शामिल करने की शुरुआत की है। इसके अलावा, दिल्ली पहुंचने वाले लोगों से भी एक फॉर्म भरवा कर उनसे उनके पसंदीदा कैंडिडेट का नाम पूछा जा रहा है।
डिनर डिप्लोमेसी का दौर : चुनाव को लेकर दिल्ली में डिनर डिप्लोमेसी का दौर शुरू हो चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस के सीनियर नेता अजीत जोगी ने रविवार को अपने यहां डिनर आयोजित किया, वहीं मंगलवार को पीसीसी चीफ चरणदास महंत के घर पर भी डिनर का आयोजन था। विधायक दल के लीडर रवींद्र चौबे की ओर से भी जल्दी ही डिनर के आयोजन की चर्चा है। उधर, जोगी और कांग्रेसी नेताओं के बीच जारी तनाव के बावजूद जोगी के डिनर में सभी बड़े चेहरे पहंचे। यहां पहंचने वालों में मोहसिना किदवई, मोतीलाल वोरा, बी. के. हरि प्रसाद, चरणदास महंत, भक्त चरणदास जैसे नेता शामिल थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com