छत्तीसगढ़ जशपुर में बेटी से रेप , मां की हत्या
रायपुर | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हथियारबंद लोगों ने मां के सामने बेटी से दुष्कर्म कर पीड़िता की मां की हत्या कर दी। राजधानी रायपुर से करीब 390 किमी दूर जशपुर के भुरसा रायकेरा में हथियारबंद नकाबपोशों ने रविवार की रात जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मां के सामने उनकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद मां की हत्या कर दी गई। आरोपी फरार हैं। रात करीब 11:30 बजे 4 नकाबपोश युवक 45 वर्षीय महिला के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे रास्ता भटक गए हैं और उन्हें चरईडांड़ जाना है। उनकी बात सुनकर महिला अपनी 28 वर्षीय छोटी बेटी के साथ पता बताने के लिए घर से बाहर निकली। बाहर निकलते ही उन्होंने मां-बेटी को दबोच लिया। दोनों को उन्हीं के घर के अंदर ले गए। उस समय वहां महिला के दो बच्चे भी थे।बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए दो बदमाश घर के पिछवाड़े एक खेत में ले गए। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। बहरहाल इस घटना से अंदाज लगाया जा सकता हैं नक्सल प्रभावित जिलों में भी अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com