-->

Breaking News

एयर एशिया के सीईओ ने दिए संकेत, इंदौर में बन सकता है एयर हब

इंदौर.  विश्व की प्रमुख एयर लाइंस एयर एशिया इंदौर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के साथ ही यहां एयर हब बनाने की भी योजना बना रही है। इससे नई उड़ानें शुरू होने के अलावा विमानों का बड़े स्तर पर मेंटेनेंस भी हो सकेगा। इंदौर से कई दूसरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी|मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित प्रमुख अधिकारियों की एयर एशिया के सीईओ मिट्टू चांडलिया के साथ बैठक हुई। मुख्यमंत्री के सचिव एसके मिश्रा ने बताया कि बैठक में चांडलिया ने जल्द मध्यप्रदेश में इंदौर या भोपाल से उड़ानें शुरू करने की बात कहते हुए एयर हब बनाने की योजना बताई। विमानों के मेंटेनेंस के लिए एयर मोटर सेंटर भी होगा। सचिव मिश्रा ने बताया कि कंपनी की पहली पसंद इंदौर है।  मुख्यमंत्री ने सीईओ से कहा कि प्रदेश की तरक्की के लिए वे हर संभव मदद करने को तैयार हैं। कंपनी इसकी पूरी योजना बनाकर बताए।
 
सीईओ चांडलिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि विमानों के मेंटेनेंस के लिए अधिकांश पार्ट्स विदेशों से लाए जाते हैं। इन पर बड़ी मात्रा में राज्य स्तर पर कर लगते हैं। अगर प्रदेश सरकार इसमें कोई सुविधा दे सकती हो तो यह काम आसान हो जाएगा। वहीं लागत में कमी आने मेंटेनेंस सस्ता होगा, तो नई एयर लाइंस भी इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यहां से उड़ानें जोड़ेंगी। इससे प्रदेश नई उड़ानों का लाभ भी मिल सकेगा। सीईओ ने जल्द योजना की रिपोर्ट देने की बात कही।  
एयर एशिया चलाएगा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 
बैठक में सीईओ ने बताया कि एयर एशिया प्रदेश के शहरों को देश के अन्य शहरों से जोड़ने के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करेगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी चलाई जाएंगी। जो भविष्य में मलेशिया, थाइलैंड, इंडोनेशिया, कोरिया और आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों को जोड़ेंगी।  
 
पिछले साल ही एयर एशिया कर चुकी है सर्वे  
एयर एशिया की रुचि लंबे समय से इंदौर में रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरएन शिंदे ने बताया कि मई-जून 2012 में एयर एशिया की एक टीम इंदौर में सर्वे करने आई थी। कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन से कुछ जानकारी भी ली थी। तब से ही यहां से नई उड़ानें शुरू करने को लेकर कंपनी की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि अगर यहां कंपनी एयर हब बनाती है तो अन्य एयर लाइंस को भी इसका लाभ मिलेगा और इससे वे इंदौर की ओर आकर्षित भी होंगी।  
 
टीसीएस के आने का भी फायदा - 
इंदौर को टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के आने का भी फायदा मिलेगा। क्योंकि भारत में टाटा के साथ एयर एशिया एविएशन इंडस्ट्री में साझेदारी से काम करने वाली है। इसके कारण एयर एशिया के भारत में विस्तार के फैसलों में टाटा का भी विशेष महत्व है। टीसीएस के इंदौर में आने से टाटा कंपनी खुद यहां एविएशन का विस्तार चाहती है।
 
इसलिए इंदौर है पहली पसंद  
एयर एशिया सहित अन्य एयर लाइंस के लिए प्रदेश में सबसे पसंदीदा शहर इंदौर ही है। इसके कुछ प्रमुख कारण ये हैं।  
प्रदेश के अन्य शहरों की अपेक्षा सर्वाधिक उड़ानें। 
सर्वाधिक यात्री : सर्वाधिक कागरे। :  इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की यूनिट। : एज्युकेशन हब। 
 
क्या होगा एयर हब में 
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें।  : एयर मोटर सेंटर जहां सभी तरह के विमानों की हर तरह की मरम्मत संभव हो सके।  
विमानों के मेंटेनेंस के लिए विशेषज्ञ इंजीनियर्स और स्टाफ साथ ही सभी तरह के विमानों के सभी आवश्यक पार्ट्स।  
24 घंटे मेंटेनेंस सुविधा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com