बाजार में 1.2% की मजबूती, निफ्टी 5400 के पार
मुंबई । अमेरिकी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बल पर भारतीय बाजारों ने अच्छी शुरुआत की है। साथ ही आईटी, टेक्नोलॉजी, फार्मा, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, मेटल, ऑटो और ऑयल एंज गैस शेयरों में आई खरीदारी ने घरेलू बाजारों को उछाल दिलाने में मदद की है। हालांकि रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बनने की आशंका है।वहीं कमजोर रुपये का साया भी बाजार पर पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़ककर 68.35 तक आ गया है। दिग्गजों की तेजी के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 218.5 अंक यानि 1.2 फीसदी की उछाल के साथ 18,453 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 66 अंक यानि 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 5,407 के स्तर पर पहुंच गया है।बाजार में कारोबार के इस दौरान रैनबैक्सी, बीएचईएल, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में 3.7-2.3 फीसदी तक की उछाल आई है। हालांकि डीएलएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में 2.7-0.3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मिडकैप शेयरों में पिपावाव डिफेंस, लिंडे इंडिया, एचडीआईएल, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और शोभा डेवलपर्स सबसे ज्यादा 5-3 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में शारदा मोटर्स, यूनो इंडस्ट्रीज, जेके पेपर, अटलांटा और गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स सबसे ज्यादा 18.6-4.7 फीसदी तक लुढ़के हैं।हालांकि मिडकैप शेयरों में फ्रेसेनियस काबी, गुजरात गैस, जेट एयरवेज, एमसीएक्स इंडिया और क्रिसिल सबसे ज्यादा 6.7-3.7 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इंडियन ह्यूम, बामर इंवेस्ट, वेलस्पन इंडिया, एडवांटा और प्लेथिको फार्मा सबसे ज्यादा 9.6-5 फीसदी तक उछले हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 14,833.96 पर बंद हुआ। नैस्डेक कम्पोजिट 0.6 फीसदी की बढ़त के बाद 3,612.61 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के बाद 1,639.8 पर बंद हुआ।फिलहाल एशियाई बाजारों में दबाव नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 59 अंक यानि 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 13,920 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 86 अंक यानि 0.4 फीसदी लुढ़ककर 22,308 के स्तर पर आ गया है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी 91 अंक यानि 1.7 फीसदी की तेजी के साथ 5,400 के पार पहुंच गया है।
कोरियाई बाजार के इंडेक्स कोस्पी में 0.1 फीसदी की मामूली गिरावट आई है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। ताइवान इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, लेकिन शंघाई कम्पोजिट सपाट होकर 2,120 के आसपास बना हुआ है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com