छत्तीसगढ़ में अधेड़ को जिंदा जलाया
सिमगा | छत्तीसगढ़ के सिमगा थानांतर्गत भैंसा गांव में कुछ लोगों ने मिलकर एक अधेड़
को जिंदा जला दिया। अधेड़ को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। बुधवार
की रात उसकी डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में मौत हो गई।
बताया गया है कि योगेंद्र कुमार साहू (42) 29 अगस्त की रात 10 बजे खाना खाने के बाद तालाब गया था। तालाब किनारे वह पचरी के पास बैठा था, तभी गांव के ही गणेश साहू, चंद्र प्रकाश साहू, वीरेंद्र निषाद, उपेंद्र वर्मा और लखेश्वर वर्मा ने वहां पहुंचकर उसका मुंह व हाथ-पैर बांध दिए और उसके ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। योगेंद्र आग बुझाने के लिए तालाब में कूद गया।
आग तो बुझ गई परंतु तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसी हालत में वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई राम खिलावन ने बताया कि सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और आपसी दुश्मनी के चलते उसके छोटे भाई को जिंदा जलाया गया। घटना के बाद सिमगा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है। फिलहाल मेकाहारा चौकी पुलिस ने गुरुवार को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com